फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American Sikh truck drivers demands suspension of ELD rule from Trump

अमेरिकी सिख ट्रक ड्राइवरों की मांग, ट्रंप स्थगित करें ELD नियम

Thu, 17 Aug 2017 03:38 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Thu, 17 Aug 2017 03:38 AM IST
विज्ञापन
American Sikh truck drivers demands suspension of ELD rule from Trump
Donald Trump

अमेरिकी-सिख ट्रक चालकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एक नियम को स्थगित करने की अपील की है। इस नियम के तहत चालकों का अपने वाहन में महंगा लॉगिंग उपकरण लगाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


18 दिसंबर से प्रभावी इस नए नियम के तहत सभी वाणिज्यिक ट्रकों में एक इलेक्ट्रॉनिक लॉगिंग डिवाइस (ईएलडी) लगाकर उसका संचालन करना होगा। इस उपकरण में वह कितने घंटे ड्यूटी पर हैं और कितने घंटे नहीं यह जानकारी दर्ज होगी।
विज्ञापन


यह उन ट्रकों पर लागू नहीं होगा, जो छूट की श्रेणी में आते हैं। एक ईएलडी किसी वाहन के इंजन के साथ तालमेल बिठाकर उसकी सेवा की अवधि को स्वत: दर्ज कर लेता है। इससे सेवा के सटीक घंटों का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग जगत की खबरों के मुताबिक इस तकनीक के विभिन्न वर्जन की कीमतें अलग-अलग हैं। सालाना 165 अमेरिकी डॉलर से लेकर 832 अमेरिकी डॉलर तक। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली तकनीक का खर्च एक ट्रक पर 495 डॉलर है।


सिख पॉलिटिकल एक्शन कमेटी का कहना है कि नए नियमों में 2 अरब डॉलर का खर्च आएगा। राष्ट्रपति को लिखे खत में पीएसी अध्यक्ष गुरिंदर सिंह खालसा ने इसे स्थगित करने की अपील की और कहा, ‘कृपया इलेक्ट्रॉनिकल लॉगिंग डिवाइस नियम की अनिवार्यता से छोटे व्यापार और ट्रक चालकों की रोजी रोटी को बचाएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed