{"_id":"5a23c20c4f1c1b71548c0dc1","slug":"american-senators-have-passed-a-bill-that-is-making-big-cuts-in-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की विधायिका में पहली बड़ी जीत का रास्ता साफ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की विधायिका में पहली बड़ी जीत का रास्ता साफ
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी सीनेटरों ने टैक्स में बड़ी कटौती करने वाले एक विधेयक को पास दिया है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप की विधायिका में पहली बड़ी जीत का रास्ता साफ हो गया है। 1980 के दशक के बाद इसे अमरीका में सबसे बड़ी टैक्स कटौती माना जा रहा है। लंबी अवधि तक चली सदन की कार्यवाही और सिलसिलेवार संशोधनों के बाद इस विधेयक को 49 के मुकाबले 51 मतों से पारित किया गया। लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी की शिकायत है कि सिर्फ धनी लोगों और बड़े कारोबारियों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
इस विधेयक में कॉर्पोरेट टैक्स में बड़ी कटौती की बात कही गई है, लेकिन सीनेट की एक समिति ने चेतावनी दी है कि इससे अमरीका का बजट घाटा 742 अरब पौंड बढ़ जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि नई पहल इस साल के आखिर तक अमल में आ जाए। उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों को 'कामकाजी परिवारों के लिए टैक्स में कटौती के लिए एक कदम नजदीक आने' के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
पढ़ें: पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप के दस्तख़त के बाद ये बदलाव अमल में आएंगे। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स को 35 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत किया गया है, साथ ही अमरीकी कंपनियों को भी टैक्स में रियायत दी गई है।