फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american senator said obama should evaluate relationship with india

'भारत के साथ संबंधों का मूल्यांकन करें ओबामा'

Sun, 21 Feb 2016 01:20 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sun, 21 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
american senator said obama should evaluate relationship with india

अमेरिका के एक सांसद ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारत के साथ बढ़ते कूटनीतिक रिश्तों को लेकर चेताया है। रिपब्लिकन सांसद ने कहा है कि भारत में आज भी धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को दबाने के प्रयास किए जाते हैं। इसलिए ओबामा को भारत के साथ बढ़ते रिश्तों का मूल्यांकन करना चाहिए।

विज्ञापन


ऑकलहोमा से रिपब्लिकन सांसद जेम्स लैंकफोर्ड ने राष्ट्रपति ओबामा को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका को भारत के साथ कूटनीतिक संबंध बढ़ाते हुए सतर्कता बरतनी चाहिए। पत्र में सांसद ने राष्ट्रपति को भारत के अलावा क्यूबा के  साथ अमेरिका के रिश्तों का मूल्यांकन करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


18 फरवरी के इस पत्र में जेम्स ने लिखा है कि भारत में आज भी धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकार का हनन जारी है। ऐसे में अमेरिका को चाहिए कि वह भारत के साथ बढ़ते अपने रिश्तों के जरिये इस हनन को खत्म करने का काम करे। पत्र में जेम्स ने कहा है कि यहां अधिकतर समय मुस्लिम और ईसाई लोग हिंसा के शिकार बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed