{"_id":"5bede2d9bdec22697a0f4c37","slug":"american-report-says-china-giving-threaten-to-india-and-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाक जमाने के लिए भारत और जापान को धमका रहा चीन : अमेरिकी रिपोर्ट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
धाक जमाने के लिए भारत और जापान को धमका रहा चीन : अमेरिकी रिपोर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
भारत चीन
भारत और जापान जैसे अमेरिकी सहयोगियों पर अनुचित प्रभाव का इस्तेमाल कर चीन उन्हें धमका रहा है। अमेरिका की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति आयोग (एनडीएससी) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहले के दशकों की तुलना में आज अमेरिका की सुरक्षा और खुशहाली को बहुत अधिक खतरा है। रिपोर्ट में अमेरिका की श्रेष्ठता को चीन से मिल रही कड़ी चुनौती को रेखांकित करते हुए यह बातें कहीं गई हैं।
एनडीएससी की समीक्षा करने और उस संबंध में सिफारिशें करने के लिए संसद से अधिकार प्राप्त एक पैनल का कहना है कि प्रतिद्वंद्वी और दुश्मन अमेरिका को विभिन्न मोर्चों और क्षेत्रों में चुनौतियां दे रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि अमेरिका इन परिस्थितियों से निपटने के लिए तत्काल कोई कदम नहीं उठाता है, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर व दीर्घकालिक होंगे। एनडीएससी का कहना है कि अमेरिका की सैन्य क्षमता जो दुनिया में उसकी ताकत का लोहा मनवाती है और राष्ट्रीय सुरक्षा बेहद खतरनाक स्तर तक खराब हुई है।