{"_id":"598426f24f1c1b1a4e8b46ba","slug":"american-president-donald-trump-will-take-two-week-vacation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते की छुट्टी लेकर गोल्फ क्लब जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दो हफ्ते की छुट्टी लेकर गोल्फ क्लब जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
एजेंसी, भाषा
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो हफ्ते की छुट्टी लेकर न्यू जर्सी में अपने गोल्फ क्लब जाएंगे। लेकिन छुट्टी के दौरान भी वो कामकाज जारी रखेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप पहली बार छुट्टी ले रहे हैं। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के छुट्टी लेने पर ट्रंप उनकी आलोचना किया करते थे।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस उपसचिव लिंडसे ने बताया कि राष्ट्रपति कल छुट्टी के लिए बेडमिंस्टर निकलेंगे, लेकिन वो अपना काम जारी रखेंगे। लिंडसे ने ट्रंप की छुट्टी का बचाव करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस की वेस्ट विंग की वातानुकूलन प्रणाली में सुधार होना है, इसलिए हम सभी को ये जगह छोड़नी होगी।
विज्ञापन
लिंडसे ने कहा कि मरम्मत का काम कुशलता से हो सके इसके लिए ये जरूरी है कि हम सब उस जगह को छोड़ दें, हालांकि छुट्टी के दौरान भी राष्ट्रपति अपना काम जारी रखेंगे।
विज्ञापन