फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american president donald trump was sent pipe bomb, person will face 30 prosecution

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मेल बम भेजने वाले शख्स पर अभियोजकों ने 30 तरह के आरोप तय किए

Sat, 10 Nov 2018 11:26 AM IST
भाषा
भाषा Updated Sat, 10 Nov 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
american president donald trump was sent pipe bomb, person will face 30 prosecution
सीजर सायोक

अमेरिकी अभियोजकों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचकों को पाइप बम भेजने के आरोपी पर ऐसे अभियोग लगाए हैं जिसमें उसे आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। अभियोजकों ने न्यूयार्क में शनिवार को ये अभियोग लगाए।

विज्ञापन


आरोपी सीजर सायोक जिस वैन में रहता था उसमें ट्रंप के समर्थन में और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति विरोध वाले स्टिकर लगे थे। उसे 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और उस पर सनशाइन स्टेट में पांच आरोपों में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपी को बाद में न्यूयार्क ले जाया गया और इस सप्ताह की शुरुआत में उसे मैनहट्टन की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उस पर 30 अभियोग लगाए जाने की बात सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सायोक पर अब 16 विस्फोटक उपकरण भेजने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं इससे पहले कानून लागू कराने वाले अधिकारियों ने कहा था कि सायोक ने अमेरिकी राष्ट्रपति के 11 आलोचकों को 13 अलग-अलग विस्फोटक उपकरण भेजे थे।

इसके अलावा, उस पर प्रत्येक मेल बम के लिए जनसंहार के हथियार के इस्तेमाल के पांच-पांच आरोप भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed