फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American President Donald Trump threatened to close government to build Mexico wall

ट्रंप की धमकी, मैक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी करने के लिए ठप कर देंगे अमेरिकी सरकार

Thu, 24 Aug 2017 09:39 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 24 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
American President Donald Trump threatened to close government to build Mexico wall
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी करने के लिए अगर जरूरी हुआ तो वो 'अमेरिकी सरकार को ठप' कर देंगे। एरिज़ोना के फिनिक्स में 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' रैली में समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि विपक्षी डेमोक्रैट सांसद अवरोधक की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:- ट्रंप की फटकार से पाक नाराज, कहा- हमें नहीं चाहिए अमेरिका का पैसा
विज्ञापन


अपने 80 मिनट के भाषण में उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा और उस पर अति दक्षिणपंथी समूहों को मंच प्रदान करने का आरोप लगाया। हालांकि एक अति दक्षिणपंथी रैली में हुई हिंसा पर दी गई अपनी विवादित टिप्पणी को दुहराने से वो बचे। इस हिंसा में एक महिला की मौत हो गई थी। उन्होंने वर्जीनिया के शॉर्लाट्सविले में हुई हिंसा के लिए 'सभी पक्षों' को जिम्मेदार ठहराया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- अमेरिका को युद्ध की धमकी देने वाले उत्तरी कोरिया के जखीरे में क्या है

मैक्सिको सीमा पर 'विशाल और शानदार' दीवार
ट्रंप चाहते हैं कि अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों को रोकने के लिए, मैक्सिको से लगी सीमा पर एक 'विशाल और शानदार' दीवार बनाने की उनकी विवादित योजना पर संसद उनका साथ दे। लेकिन सरकार के व्यय विधेयक में इस दीवार के खर्च के लिए आवंटन मंजूर कराने के लिए डेमोक्रैट सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी जिसकी संभावना बहुत कम है।

अमेरिका की सुरक्षा को जोखिम में डाल रहे डेमोक्रैट सदस्य

American President Donald Trump threatened to close government to build Mexico wall
मैक्सिको की सीमा

अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि, ''डेमोक्रैट सदस्य, दीवार बनाने की योजना का विरोध करके अमेरिका की सुरक्षा को जोखिम में डाल रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि, ''अगर जरूरत पड़ी तो वो सरकार को ठप कर देने का भी खतरा उठाने को तैयार हैं।''

असल में ऐसा तब होता है जब संघीय सरकार के वित्तीय मामले से जुड़ा कोई विधेयक कांग्रेस से पास नहीं होता। ऐसी स्थिति में वो सारी सेवाएं ठप पड़ जाती हैं जो अतिवाश्यक की श्रेणी में नहीं आतीं।

जरूरत पड़ी तो ठप कर देंगे अपनी सरकार
ट्रंप ने कहा, "गतिरोध पैदा करने वाले डेमोक्रेट सदस्य चाहेंगे कि हम ऐसा न करें, लेकिन मेरा भरोसा करें कि अगर दीवार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो हम अपनी सरकार को ठप कर देंगे।" उन्होंने कहा कि 'अमेरिकी जनता ने प्रवासियों के प्रवेश पर नियंत्रण के लिए वोट दिया था।'

सरकार को ठप करने के लिए राष्ट्रपति को बस इतना करना है कि वो उस विधेयक पर हस्ताक्षर करने से मना कर दे जिसे कांग्रेस भेजेगी। संसद में नए बजट पर इसी पतझर में बहस होनी है और जबतक ये पास नहीं हो जाता एक अक्टूबर से सारी गतिविधियां ठप पड़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed