{"_id":"5a214b5d4f1c1bc9678bf53f","slug":"american-president-donald-trump-donated-his-salary-one-lakh-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रग्स एडिक्शन रोकने के लिए दान किए 1 लाख डॉलर ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रग्स एडिक्शन रोकने के लिए दान किए 1 लाख डॉलर
एजेंसी
Updated Fri, 01 Dec 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का वेतन स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) को दान कर दिया है। उन्होंने यह दान अफीम के अत्यधिक सेवन से होने वाले मानसिक प्रभावों (ओपिऑइड) से लड़ने में मदद के लिए किया है। ट्रंप का वार्षिक वेतन 4,00,000 डॉलर है। इस हिसाब से एक तिमाही का वेतन 1,00,000 डॉलर होता है।
एचएचएस की कार्यवाहक सेक्रेटरी एरिक हार्गन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘वेतन दान करने का उनका निर्णय उनकी दया, उनकी देशभक्ति और अमेरिकी लोगों के प्रति उनके कर्तव्य को दिखाता है। लेकिन उनकी सहानुभूति सबसे ऊपर है क्योंकि एचएचएस उनके दान का उपयोग अमेरिका के सबसे बड़े संकट ओपिऑइड से निपटने में करने वाला है।’
पढ़ें: अमेरिका ने पाक सरकार को बताया कमजोर, कहा- आतंकियों का बढ़ा हौसला
विज्ञापन
हार्गन ने कहा कि अपने कार्यकाल के पहले दिन से ट्रंप सरकार ने इस मुद्दे पर काम करना शुरू कर दिया है। वह यह कार्य पूरे संघीय सरकार के स्तर पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओपिऑइड से हर दिन करीब 175 अमेरिकियों की मौत होती है। यही वजह है कि अक्तूबर में अपने भाषण में ट्रंप ने एचएचएस से इस समस्या को राष्ट्रीय संकट घोषित करने के लिए कहा।