फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american president barack obama on twitter

ट्विटर पर आए ओबामा, मिनटों में बने लाखों फॉलोवर

Tue, 19 May 2015 11:27 AM IST
Updated Tue, 19 May 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
american president barack obama on twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आखिरकार ट्विटर पर अपना अकाउंट बना लिया है। उनका ट्विटर हैंडल है @POTUS (प्रेसीडेंट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स) और 24 मिनट के भीतर ही उनके एक लाख फॉलोवर बन गए।

विज्ञापन


ओबामा छह साल से अमरीका के राष्ट्रपति हैं और अब जाकर उन्होंने अपना अकाउंट बनाया है, जिस पर उन्होंने खुद को एक पिता, एक पति और अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति बताया है। वैसे इससे पहले भी ओबामा अपने संदेश ट्विटर के माध्यम से देते रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन इसके लिए वो व्हाइट हाउस के ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करते रहे हैं। इससे पहले वो अपनी चुनावी मुहिम से जुड़ी टीम के अकाउंट का भी इस्तेमाल करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका 2007 से @BarackObama हैंडल से ट्विटर अकाउंट है जिसमें वो बो (BO) के नाम से ट्वीट करते हैं। इसे उनके कर्मचारी चलाते हैं।

पत्नी मिशेल ओबामा ने किया ट्वीट

american president barack obama on twitter

मिशेल ओबामा ने अपने पति को ट्वीट करने में कोई देर नहीं की ओबामा ने @POTUS से अपने पहले ट्वीट में लिखा, "हलो, ट्विटर! मैं बराक। सचमुच! छह साल हो गए और आख‌िरकार मुझे मेरा खुद का ट्विटर अकाउंट मिल गया गया है।"

ये साफ नहीं है कि ट्विटर अकाउंट बनाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इतना समय क्यों लगाया। व्हाइट हाउस का कहना है कि ओबामा इस ट्विटर अकाउंट से अमेरिकी लोगों से सीधे संपर्क किया करेंगे। वैसे ये ट्विटर अकाउंट उनके बाद उनके उत्तराधिकार को मिल जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed