{"_id":"03ffc9aafd17e20e151d6916e8c57fc0","slug":"american-police-foils-of-terrorist-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की संसद उड़ाने का प्लान नाकाम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका की संसद उड़ाने का प्लान नाकाम
Updated Thu, 15 Jan 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने वॉशिंगटन में अमेरिकी संसद भवन पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस व्यक्ति को बुधवार को ओहायो में गिरफ्तार किया गया। हमले की कथित साजिश के पीछे चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट का हाथ बताया जा रहा है।
अदालती दस्तावेजों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम क्रिस्टोफर कॉर्नेल है। 20 वर्षीय कॉर्नेल पर एक अमरीकी अधिकारी की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। कॉर्नेल तब एफबीआई के निशाने पर आए जब उन्होंने इस्लामिक स्टेट जैसे चरमपंथी संगठनों के समर्थन में ट्वीट किया था।
विज्ञापन
सिनसिनाटी स्थित एफबीआई के स्पेशल एजेंट जॉन बारियस ने कहा कि जांच के दौरान आम लोगों की जान को किसी तरह का खतरा नहीं था।
कॉर्नेल के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने हिंसक जिहाद से संबंधित कुछ संदेश पोस्ट किए होंगे, लेकिन वह किसी तरह का हमला करने में सक्षम नहीं है। क्रिस्टोफर कॉर्नेल ने एक बंदूक खरीदी थी। हालाँकि एफ़बीआई का एक जासूस लंबे समय से कॉर्नेल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था।
विज्ञापन