फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American official claims Russia has hacked into 21 states in elections

अमेरीकी अधिकारी का दावा, चुनाव में रूस ने की 21 राज्यों में हैकिंग

Thu, 22 Jun 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 22 Jun 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
American official claims Russia has hacked into 21 states in elections
American election

अमेरिका में बुधवार को सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के सामने गवाही देते हुए एक अधिकारी ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूसी हैकरों द्वारा 21 राज्यों को निशाना बनाने की बात कही।

विज्ञापन


जेनेट मेन्फ्रा अमरीका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सायबर सिक्योरिटी शाखा से जुड़ीं हैं। उन्होंने कहा है कि रूसी हैकरों ने चुनाव के दौरान 21 राज्यों में हैकिंग को अंजाम दिया लेकिन इन राज्यों के नाम बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा है, "इस वक्त हमारे पास सबूत मौजूद हैं जो बताते हैं कि 21 राज्यों में चुनाव से जुड़े सिस्टमों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

अमरीकी खुफिया एजेंसियों को है शक-

American official claims Russia has hacked into 21 states in elections
janet Manfra - फोटो : bbc

उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे संकेत मौजूद नहीं है कि चुनाव के दौरान हैकिंग से मत पेटियों में छेड़छाड़ हुई। हालांकि, अमरीकी खुफिया एजेंसियों को लगता है कि रूस ने चुनाव में छेड़छाड़ करके राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को चुनाव जीतने में मदद की। वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता शॉन स्पाइसर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप रूसी हैकिंग के मुद्दे पर क्या राय रखते, उन्हें नहीं पता है। उन्होंने कहा, "मैंने अब तक उनके साथ इस बारे में कोई बात नहीं की है।" रूस बीते काफी समय से ऐसे आरोपों का खंडन करता आया है। इसके साथ ही अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप भी ऐसे आरोपों को सिरे से नकार चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed