फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American MP says Gandhi will bring legislation to Gandhi gold medal after posthumous

गांधी को मरणोपरांत कांग्रेस का स्वर्ण पदक देने के लिए कानून लाएंगे: अमेरिकी सांसद

Mon, 20 Aug 2018 12:20 PM IST
भाषा/ न्यूयॉर्क
भाषा/ न्यूयॉर्क Updated Mon, 20 Aug 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
American MP says Gandhi will bring legislation to Gandhi gold medal after posthumous
america
अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने कहा है कि वह महात्मा गांधी को मरणोपरांत अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘कांग्रेसनल स्वर्ण पदक’ दिए जाने के लिए एक ऐतिहासिक कानून पेश करेंगी। दुनिया भर में नागरिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने की प्रेरणा देने के लिए गांधी को यह सम्मान दिए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क से कांग्रेस सांसद कैरोलिन मालोनी ने 38वें भारत दिवस परेड में यह घोषणा की। भारत के स्वतंत्रता दिवस का वार्षिक जश्न मनाने के लिए इस दिन का आयोजन कल हुआ था।
विज्ञापन


मालोनी ने परेड के दौरान बताया कि गांधी ने कई लोगों को प्रभावित किया जिन्हें न्याय के लिए उनके गैर हिंसक नेतृत्व के आधार पर पहले ही यह पदक मिल चुका है जैसे मार्टिन लूथर किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला को। यह सब कुछ महात्मा गांधी की शिक्षा पर आधारित था। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कानून बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगी और विश्वास जताया कि यह कानून सफल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालोनी ने कहा कि गैर हिंसक विरोध के लिए महात्मा गांधी के ऐतिहासिक सत्याग्रह ने एक राष्ट्र और विश्व को प्रेरित किया। उनका उदाहरण हमें दूसरों की सेवा में खुद को समर्पित करने की ऊर्जा देता है। उनकी विरासत ने विश्व भर में नस्लीय समानता के लिए मार्टिन लूथर किंग जूनियर के आंदोलन से लेकर रंगभेद के खिलाफ नेल्सन मंडेला की लड़ाई तक, सामाजिक अधिकार आंदोलनों को प्रेरित किया। 


कांग्रेसनल स्वर्ण पदक पाने वाले गांधी पहले भारतीय होंगे। यह सम्मान अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, मंडेला, मदर टेरेसा और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता रोजा पार्क्स को दिया जा चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed