फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American Media Claims North Korea is working on new ballistic missiles

नई मिसाइलें बना रहा है उत्तर कोरिया, अमेरिकी मीडिया ने किया दावा

Tue, 31 Jul 2018 03:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
American Media Claims North Korea is working on new ballistic missiles

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बेहतर होते रिश्तों के बीच उत्तर कोरिया एक तरफ तो अपने एटमी ठिकानों को खत्म कर रहा है और दूसरी तरफ नई बैलेस्टिक मिसाइलों पर भी काम कर रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में यह दावा देश के रक्षा अधिकारियों के हवाले से उत्तर कोरिया पर जासूसी उपग्रहों से बैलेस्टिक मिसाइल निर्माण स्थल पर गतिविधियां देखने के बाद किया गया है। वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी अधिकारियों के नाम गोपनीय रखते हुए कहा है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया का यह काम कहां तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


 बता दें कि हाल ही में जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता में कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में ले जाने पर सहमति बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नेशनल जियो स्पेशल इंटेलिजेंस एजेंसी से मिली तस्वीरें बताती हैं कि उत्तर कोरिया में एक या दो नई तरल ईंधन से चलने वाली अंतर-महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों पर काम चल रहा है। सानुमदोंग में उत्तर कोरिया के शोध केंद्र से वाहन आते-जाते दिख रहे हैं। हालांकि सेटेलाइट तस्वीरों से यह पता नहीं चल रहा है कि यहां तैयार होने वाली मिसाइलें कितनी ताकतवर हो सकती हैं। 


व्हाइट हाउस व दक्षिण कोरिया का टिप्पणी से इनकार

व्हाइट हाउस ने इस बारे में कुछ भी कहने से यह कहकर इनकार किया है कि वह खुफिया जानकारियों पर टिप्पणी नहीं करता। उधर, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने भी इस बारे में टिप्पणी से मना कर दिया है। हालांकि एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि तरल ईंधन वाली मिसाइल से अमेरिका को इतना खतरा नहीं है जितना ठोस ईंधन वाली आईसीबीएम से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed