फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American lawmakers says Uighur Muslims in China are angry about silence

अमेरिकी सांसद बोले- चीन में उइगर मुसलमानों पर चुप्पी आक्रोशित करने वाली

Sun, 30 Sep 2018 05:04 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 30 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
American lawmakers says Uighur Muslims in China are angry about silence
uighur muslims
अमेरिका के सांसदों ने कहा है कि रोहिंग्या मुस्लिमों के समर्थन में वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व करने वाले पाकिस्तान, तुर्की और खाड़ी देशों की चीन में उइगर मुस्लिमों के दमन पर चुप्पी आक्रोशित करने वाली है।
विज्ञापन

 
इस मामले पर सांसद ब्रैड शर्मन ने बुधवार को संसदीय सुनवाई के दौरान कहा, ‘हमें खास तौर पर उन मुस्लिम देशों का नाम लेना चाहिए जिन्होंने कुछ नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे वह तुर्की हो, पाकिस्तान हो या खाड़ी देश हों, इन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए काफी कम प्रयास किए और  उइगर मुस्लिमों की मदद करने से साफ पीछे हट गए। 
विज्ञापन


चीन में उइगर एक अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय है। चीन के स्वायत्त क्षेत्र शिनजियांग में कथित तौर पर लगातार उइगर समुदाय का दमन हो रहा है। अमेरिकी सांसदों ने आरोप लगाया कि चीन उइगर मुस्लिमों का बड़े पैमाने पर दमन कर रहा है। कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पैनल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बात की विश्वसनीय रिपोर्ट्स हैं कि चीन ने 10 लाख उइगर मुसलमानों को खुफिया शिविरों में कैद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed