फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American: Indian youth shot dead in chicago

अमेरिका में फिर हुई भारतीय युवक की हत्या, डकैती में असफल रहने पर मारी गोली

Sat, 30 Dec 2017 12:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
American: Indian youth shot dead in chicago
अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ हो रही हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी एक भारतीय युवक की शिकागो के डोल्टन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक का नाम अरशद वोरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अमेरिका में भारतीय युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, वजह मामूली सी
विज्ञापन


युवक उस समय गैस स्टेशन पर मौजूद था, जहां डकैती के प्रयास के दौरान बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मारा गया युवक गुजरात के नादियाद का रहने वाला था। घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्‍थानीय अधिकारियों से जानकारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बताया जा रहा है मारे गए युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं घटना के संबंध में अभी और जानकारी भी की जा रही है।

 

पहले भी कई भारतीय युवकों की हो चुकी हैं हत्याएं

American: Indian youth shot dead in chicago

बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में भारतीय मूल के कई लोगों की हत्याएं की जा चुकी हैं, खासकर ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ऐसी घटनाओं में काफी तेजी आई है।

जून महीने में अमेरिका के अटलांटा में समीर पटेल नाम के भारतीय युवक को गोली मार दी गई थी। बिहार के पटना का रहने वाला समीर अटलांटा के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करता था। वह घटना भी कुछ कुछ आज की घटना की तरह ही थी। घटना वाली रात वह स्टोर बंद कर रहा था तभी अचानक से दो लोग आए और समीर को गोली मारकर स्टोर का कैश लूट कर फरार हो गए। गोली लगने के बाद समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लंबे समय तक उसका इलाज चलता रहा।

उसके अलावा कैलीफोर्निया राज्य के मडैस्टो शहर में भी एक भारतीय युवक की मई महीने में हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह मात्र एक सिगरेट बनी थी। पंजाब के कपूरथला के हबीबवाल का रहने वाले जगजीत सिंह वहां एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर काम करता था। वहां पर स्टोर पर काम करते समय देर रात एक शख्स ने स्टोर में आकर सिगरेट की मांग की, जगजीत सिंह ने मना किया तो आरोपी उस पर बिगड़ गया और चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed