नेपालः अमेरिकी हैलीकॉप्टर का मलबा मिला, तीन शव बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सेना ने कहा है कि नेपाल में हादसे का शिकार हुए उसके हेलिकॉप्टर पर सवार लोगों में से किसी के बचने की संभावना नहीं है। भूकंपग्रस्त नेपाल में ये हेलिकॉप्टर इसी हफ्ते तब लापता हो गया था जब वो चीनी सीमा के नजदीक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए उड़ान पर था।
शुक्रवार सुबह इस हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है। इस पर छह अमेरिकी सैनिक और दो नेपाली सैनिक सवार थे। अभी तक तीन शव बरामद हुए हैं।
'घने जंगलों में हादसा'
नेपाल में मंगलवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें 110 लोग मारे गए। इससे पहले नेपाल में 25 अप्रैल को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने इससे कहीं ज्यादा तबाही मचाई जिसमें आठ हजार से ज्यादा लोगों की जानें गई और बहुत से लोग घायल हो गए। 'नेपाल टाइम्स' अखबार के संपादक कुंडा दीक्षित ने बताया कि हेलिकॉप्टर का मलबा राजधानी काठमांडू से 56 किलोमीटर दूर मिला।
वहीं नेपाल में काम रही अमेरिकी टास्क फोर्स के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जॉन विस्लर का कहना है कि इस बात की संभावना नहीं है कि घटनास्थल पर कोई जीवित मिलेगा। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर घने जंगलों में हादसे का शिकार हुआ। ये हेलिकॉप्टर नेपाल में आए दूसरे भूकंप के बाद लापता हुआ।