फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american health minister resign for expensive private flight

महंगे निजी विमानों में सफर करना पड़ा महंगा, अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी माफी दिया इस्तीफा

Sat, 30 Sep 2017 03:58 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 30 Sep 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
american health minister resign for expensive private flight
टॉम प्राइस

सरकारी दौरों के लिए महंगे निजी विमानों में सफर करने वाले अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले टॉम प्राइस ने मई से अब तक 26 निजी विमानों में यात्रा के लिए चार लाख डॉलर खर्च करने के लिए करदाताओं से माफी मांगी।

विज्ञापन


अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दौरों के लिए यात्रा कर रहे सरकारी अधिकारियों के अलावा बाकी सभी सरकारी दौरों के लिए व्यावसायिक उड़ानों में ही यात्रा करने का नियम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कैबिनेट के तीन सदस्य निजी विमानों से यात्रा करने को लेकर सवाल के घेरे में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: पहले एशियाई दौरे में भारत नहीं चीन जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने टॉम प्राइस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह डॉन जे राइट को कार्यकारी स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। 'पॉलिटिको' नाम की एक वेबसाइट की पड़ताल में पता चला है कि टॉम प्राइस की यात्राओं पर दस लाख डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुका है।

'पॉलिटिको' के मुताबिक इसमें चार लाख डॉलर निजी विमानों में यात्रा के लिए खर्च किए गए। इसमें सैन्य विमानों से किए गए दौरे भी शामिल हैं।

ट्रंप कैबिनेट के तीन और सदस्य सवालों के घेरे में हैं

american health minister resign for expensive private flight

ट्रंप कैबिनेट के तीन और सदस्य सरकारी दौरों के लिए निजी विमानों के इस्तेमाल को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

वॉशिंगटन पोस्ट और पॉलिटिको के मुताबिक आंतरिक मंत्री रायन जिंक पिछले साल एक निजी विमान से लास वेगस से मोन्टाना गए थे, इस यात्रा में करदाताओं के 12 हजार डॉलर खर्च हुए थे।

एक अन्य मंत्री स्टीवन मनूचिन पर अपनी पत्नी के साथ पिछले महीने हुए सूर्य ग्रहण को देखने के लिए विमान से यात्रा करने का आरोप है।

पर्यारण सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख स्कॉट प्रूइट ने गैर व्यावसायिक विमानों में यात्रा कर 58 हजार डॉलर खर्च किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed