तीन नवंबर के बाद यूएस में हो सकता है गंभीर नकदी संकट
अमेरिका के वित्त मंत्री जैकब लेव ने कहा है कि अगर कांग्रेस संघीय सरकार के लिए कर्ज की सीमा नहीं बढ़ाती है तो तीन नवंबर के बाद सरकार के समाने गंभीर नकदी संकट पैदा हो जाएगा।
वर्तमान में संघीय सरकार की कर्ज लेने की सीमा 181 खरब डॉलर तय की गई, लेकिन ओबामा प्रशासन चाहता है कि रिपब्लिकन पार्टी की बहुमत वाली कांग्रेस इस सीमा को और बढ़ाए। इससे ओबामा प्रशासन सरकार चलाने लिए और कर्ज ले सकेगा।
कांग्रेस को लिखे एक पत्र में लेव ने कहा है कि तीन नवंबर के बाद कोषागार में केवल 30 अरब डॉलर की राशि रहेगी, जो जल्द ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी परिस्थिति नहीं दिख रही, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि यह राशि लंबे समय तक चलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार कर्ज की और उच्च सीमा के बगैर अपनी अधिकतर जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पाएगी। ऐसे में कर्ज की सीमा बढ़ाने की जरूरत है।
हर माह आठ करोड़ डॉलर की दरकार
लेव ने कहा कि सरकार को हर माह सामाजिक सुरक्षा, सैन्य वेतन, मेडिकेयर बिल का भुगतान जैसे आठ करोड़ भुगतना करने होते हैं। कांग्रेस की ओर कदम नहीं उठाए जाने की स्थिति में अमेरिका के इतिहास में पहली बार राजकोष इन जिम्मेदारियों का भार नहीं उठा सकेगा।
डेमोक्रेटिक नेता नैंसी लेलोसी ने कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के नेता से बात की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की साख और भरोसे की रक्षा करने में विफल रहने पर कड़ी मेहनत करने वाले परिवारों पर भयानक असर पड़ेगा।
इस बीच आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 में अमेरिका का बजट घाटा 44 अरब डॉलर घटकर 439 अरब डॉलर हो गया। यह वर्ष 2016 के ओबामा प्रशासन के बजट में अनुमानित घाटे से 144 अरब डॉलर कम है।
जीडीपी के अनुपात में घाटा गिरकर 2.5 फीसदी पर आ गाय है जो 2007 के बाद से सबसे कम है।