फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American expert said, Xi Jinping believes PM Modi is the leader in the interest of Indians

अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा- पीएम मोदी को भारतीयों के हित में खड़ा होने वाला नेता मानते हैं शी जिनपिंग

Tue, 08 Aug 2017 03:38 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 08 Aug 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
American expert said, Xi Jinping believes PM Modi is the leader in the interest of Indians

अमेरिकी चीनी विशेषज्ञ ने दावा किया कि चीन के पीएम शी जिनपिंग भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को भारतीयों के हित में खड़ा होने वाला नेता मानते हैं। इसके साथ ही जिनपिंग यह भी मानते हैं कि मोदी चीन को रोकने के इच्छुक देशों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन


सीएसआईएस की बोनी एस ग्लेसर ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इसी बात से चीन परेशान है। क्योंकि अमेरिका और जापान के साथ मिलकर भारत काम कर रहा है। सीएसआईएस में चाइना पावर प्रोजेक्ट की निदेशक ग्लेसर के मुताबिक चीन को भारत के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों से कुछ लाभ होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


ग्लेसर ने कहा कि जिनपिंग ने भारत जाकर पीएम मोदी से रिश्ते सुधारने की कोशिश की लेकिन चीन सागर में उनकी गतिविधियां जारी रहने के कारण ऐसा कुछ नहीं हुआ। ग्लेसर ने कहा कि हिंद महासागर और अन्य समुद्री क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच जाहिर तौर पर मतभेद हैं। चीन अपने लिए भारत को बड़ी चुनौती मानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लेसर के मुताबिक चीन सैन्य ताकत के मामले में भारत से नहीं डरता और न हीं परमाणु हमले से डरता है। चीन राजनैतिक हालातों से डरता है। क्योंकि भारत बाकी के देशों के साथ मिलकर चीन का सामना करने के लिए तैयार है। जो दीर्घावधि में उसके लिए चुनौतियां पैदा कर सकता है। 


आपको बता दें कि चीन ने भारत-भूटान-चीन सीमा के समीप सड़क निर्माण शुरू किया था जिसका निर्माण कार्य भारतीय सेना ने रुकवा दिया था। इसके बाद 16 जून से ही डोकलाम में भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed