फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american ex navy officer disclose how osama bin laden had killed

खुलासा: गोली से फट गया था लादेन का सिर, टुकड़ों को जोड़ कर हुई थी पहचान

Mon, 10 Apr 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 10 Apr 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
american ex navy officer disclose how osama bin laden had killed
ओसाबा बिन लादेन (फाइल फोटो)

अमेरिका एक्स नेवी सील अफसर ने दावा किया कि उन्होंने ही ओसामा-बिन-लादेन को मौत के घाट उतारा था। उन्होंने अपनी नई किताब में बताया कि लादेन के सिर में तीन गोलियां मारी गई थी, जिसके बाद उसका सिर फट गया। रॉबर्ट ओ' नील ने बताया कि बुरी तरह फट जाने के बाद पहचान के लिए टुकड़ों को जोड़कर लादेन की पहचान की गई।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी किताब किलिंग द ऑपरेटर: फायरिंग द शॉट्स दैट किल्ड बिन लादेन ये खुलासे किए हैं। हालांकि नेवी के रूल्स को देखा जाए तो इस ऑपरेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक करना मना है। लेकिन रॉबर्ट ने अपनी किताब में कई अहम खुलासे किए। किताब के  मुताबिक करीब 6 कंमाडो की टीम लादेन के घर में घुसी थी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कुछ मीटर की दूरी से लादेन पर गोलिया चलाई थी। उन्हें पहले लादेन का बेटा मिला था, जिसके हाथ में एक-47 मौजूद थी। उसके हमला करने से पहले ही उसे खत्म कर दिया गया। एक कमरे में लादेन की पत्नियां और 17 बच्चे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लादेन को देखा तो वो महिला को ढाल बनाए हुए उसकी कनपटी पर बंदूक लगाए खड़ा था। रॉर्बट ने देरी न करते हुए लादेन पर दो गोलियां चला दी। तीसरी गोली मारने के बाद ये कन्फर्म हुआ कि वो मर चुका है। करीब जा कर देखा तो उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। सिर के टुकड़ों को जोड़ कर उसकी पहचान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed