{"_id":"5a0ec62d4f1c1b86698bc283","slug":"american-defence-secretary-candidate-john-c-rood-comment-on-pakistan-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने आतंकियों को पनाह दी तो अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान ने आतंकियों को पनाह दी तो अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 17 Nov 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका को इस्लामाबाद से यह स्पष्ट करना चाहिए कि ट्रंप प्रशासन यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाहगाह मुहैया कराए। अमेरिका में रक्षा सचिव पद के लिए नामित जॉन सी रूड ने शुक्रवार को यह बयान जारी किया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी पनाहगाहों पर नजर रखने में इस्लामाबाद की नाकामी अफगानिस्तान में अमेरिका के प्रयासों को कमजोर कर रही है, जिससे वाशिंगटन को नए विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
रूड ने अपने नाम की पुष्टि के लिए हुई बहस के दौरान कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हम इस तरह का समर्थन बर्दाश्त नहीं कर सकते जिससे अफगानिस्तान में हमारी कोशिशें कमजोर हों। वह भी वहां जहां हमारे सैनिक लड़ रहे हैं व इस संघर्ष में दो हजार से अधिक अमेरिकी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
वह सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष सीनेटर जॉन मैक्केन के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। रूड ने यह भी कहा कि यदि मेरे नाम की पुष्टि हुई तो मैं उन रास्तों को तलाशूंगा, जिससे अमेरिका आतंकवादी नेटवर्क के लिए पाकिस्तान में पनाहगाहों का खात्मा कर सके।