फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american core services restored after Sandy storm

सैंडी तूफान के बाद मुख्य सेवाएं बहाल

Thu, 01 Nov 2012 07:57 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 01 Nov 2012 07:57 AM IST
विज्ञापन
american core services restored after Sandy storm

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी इलाकों में सैंडी तूफान की वजह से मची तबाही के बाद अब प्रशासन मुख्य सेवाओं को बहाल करने की कोशिशों में जुट गया है।

विज्ञापन


देश के पूर्वी तट पर आए समुद्री तूफान के कारण वहां जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक इसमें कम से कम 40 लोग मारे गए थे।

सैंडी की तबाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां 17 राज्यों के 80 लाख घरों और व्यापारिक संघों में अभी तक बिजली नहीं आई है। न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन को मिलाकर न्यूयॉर्क के बीस लाख लोग बिना बिजली के हैं।
विज्ञापन


सेवाएं बहाल
इस बीच न्यूयॉर्क स्थित देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में भी सेवाएं बहाल हो गई हैं। यहां के जेएफके और नेवार्क एयरपोर्ट पर विमान भी उतरें है। यहां बसों, ट्राम और फेरी सेवाएं भी बहाल हो गई हैं और जल्द ही न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज भी खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क स्थित बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए सबसे बड़ा रोड़ा बाढ़ की वजह से यहां के भूमिगत रेलसेवा व्यवस्था का ठप होना है।

ओबामा का दौरा
ये समझा जा रहा है कि सैंडी तूफान की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूजर्सी का राष्ट्रपति बराक ओबामा दौरा करेंगे। इस बीच प्रभावित इलाकों में मलबे हटाने और साफ सफाई का काम शुरू हो गया है।

न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा है कि दस लोगों की मौत न्यूयॉर्क में हुई है। उन्होंने कहा है कि पुल और सड़क मार्ग खोले जा रहे हैं पर बिजली सप्लाई और सार्वजनिक यातायात बहाल करने में कई दिन लग जाएंगे।


तूफान के कारण भारी तबाही हुई है। न्यू जर्सी के गर्वनर क्रिस क्रिस्टी ने कहा है कि अप्रत्याशित तबाही हुई मची है और तेज़ हवाओं के कारण कई घरों की नींव हिल गई है। इससे पहले बराक ओबामा ने सैंडी को बड़ी आपदा घोषित कर दी थी।

दूसरी ओर हेती और कुछ अन्य कैरेबियाई देशों में भी सैंडी तूफान ने अपना असर दिखाया है। अधिकारियों और राहतकर्मियों ने चेताया है कि बाढ़ की वज़ह से हैजा के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। अकेले हेती में 50 लोगों की मौत हुई है। जमैका और क्यूबा जहां समुद्री तूफान का सीधा प्रभाव पड़ा है, वहां राहत का काम अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed