फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American citizen racial slur on sikh uber driver at gunpoint

अमेरिका में सिख पर तानी बंदूक, कहा- ‘मैं पगड़ीधारियों से नफरत करता हूं’ 

Mon, 19 Feb 2018 05:02 PM IST
एजेंसी, न्यूयार्क
एजेंसी, न्यूयार्क Updated Mon, 19 Feb 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
American citizen racial slur on sikh uber driver at gunpoint

अमेरिका में नस्लभेद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सिख उबेर ड्रॉइवर पर एक यात्री ने कथित तौर पर बंदूक तान दी और कहा कि ‘मैं पगड़ीधारी लोगों से नफरत करता हूं।’ 

विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी व्यक्ति ने उबर ड्राइवर गुरजीत सिंह से उसकी राष्ट्रीयता और अमेरिका के प्रति उसकी निष्ठा के बारे में भी नस्लीय सवाल पूछे। इलिनोइस पुलिस कार्यालय गुरजीत सिंह द्वारा बीते 29 जनवरी को दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सिख संघ एडवोकेसी आर्गनाइजेशन ने बताया कि यात्री ने ड्राइवर पर बंदूक तान दी और कहा कि मैं पगड़ी पहनने वाले और दाढ़ी रखने वाले लोगों से नफरत करता हूं। रॉक आईलैंड काउंटी के पुलिस प्रमुख गेरी बस्टोस ने बताया कि जांचकर्ताओं ने पीड़ित ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी यात्री की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्टोस के मुताबिक, ड्राइवर गुरजीत सिंह ने मोलिन और इलिनोइस से दो यात्रियों को उठाया और उन्हें उनके गंतव्य की ओर लेकर चल दिए। सिख संगठन ने बताया कि इस दौरान पुरुष यात्री ने ड्राइवर से कई सवाल किए। उसने गुरजीत से पूछा कि आपकी स्थिति यहां क्या है? आप किस देश से हैं? आप अपने देश की सेवा करते हैं या हमारे देश की? 


अमेरिका के वैध नागरिक, गुरजीत जो धाराप्रवाह अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं, उन्होंने जवाब दिया कि वह अमेरिका और भारत दोनों की सेवा करते हैं। इस पर उस यात्री ने गुरजीत पर बंदूक तानते हुए नस्लीय टिप्पणी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed