फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American charges again on Chinese goods

अमेरिका ने चीन पर फिर लगाया 34 अरब डॉलर की वस्तुओं पर आयात शुल्क 

Thu, 23 Aug 2018 03:42 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Thu, 23 Aug 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
American charges again on Chinese goods
Donald Trump
अमेरिका ने 16 अरब डॉलर की अन्य चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क आज लगाया। यह शुल्क ऐसे समय लगाया गया है जब व्यापार तनाव कम करने के लिये दोनों देशों के वार्ताकार बातचीत कर रहे हैं। इस कदम के साथ चीन के 50 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर अमेरिका का आयात शुल्क लगाने का पहला दौर पूरा हो चुका है जिसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। इससे पहले, छह जुलाई को 34 अरब डॉलर की वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाया गया था।
विज्ञापन


चीन ने कहा है कि वह इसका तत्काल जवाब देगा और उतनी ही राशि की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाएगा। इसके तहत वह हार्ले मोटरसाइकिल, नारंगी जूस जैसे उत्पादों को लक्ष्य बनाएगा। अमेरिका ने शुल्क लगाने का कदम ऐसे समय उठाया है जब दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाएं व्यापार युद्ध को लेकर उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिये जून से ही बातचीत कर रही हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने अमेरिका का व्यापार घाटा कम करने के लिये आक्रामक व्यापार कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने अमेरिकी प्रौद्योगिकी की चोरी का आरोप लगाया है। लेकिन अमेरिका के इस कदम का उसके व्यापार भागीदारों ने आक्रामक रूप से जवाब दिया है। इससे अमेरिकी किसान, विनिर्माता और ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनियां शुल्क में वृद्धि को लेकर चिंतित हैं। इससे विनिर्माण लागत बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि इस मामले का बातचीत के जरिये समाधान निकलने की उम्मीद की जा रही है।

इसके अलावा 200 अरब डालर मूल्य की और चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने की आशंका है। इस मामले में इस सप्ताह सुनवाई होनी है। साथ ही ट्रंप ने अमेरिकी उद्योग के हितों की रक्षा के लिये सभी वाहनों के आयात पर 25 प्रतिशत कर का प्रस्ताव किया है। 


इस बीच, वाणिज्य मंत्री बिल्बस रॉस ने कहा कि अमेरिका जिस गति से कदम उठा रहा है, चीन के लिये उस तेजी से जवाबी कार्रवाई करना संभव नहीं है। उन्होंने सीएनबीसी से कहा, ‘‘निश्चित रूप से वे बदले की कुछ कार्रवाई करेंगे। लेकिन हमारे पास उनके मुकाबले ज्यादा गोलियां हैं। उन्हें यह पता है।’’  ट्रंप ने भी कहा है, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था कहीं बड़ी है और वे भी यह जानते हैं...।’’ राष्ट्रपति ने चीन से आयातित 500 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर शुल्क लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed