फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American astronaut Frank Bormann Important disclosure

रूस से आगे निकलने को अमेरिका 8 साल बाद भेज पाया चांद पर मानव, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का खुलासा

Mon, 03 Sep 2018 04:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
American astronaut Frank Bormann Important disclosure
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रेंक बोरमैन।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रेंक बोरमैन ने 50 साल बाद एक बेहद अहम खुलासा किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रेंक बोरमैन ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजने का अमेरिका का अहम मकसद तत्कालीन सोवियत संघ (रूस) से आगे निकलना था न कि चांद पर इंसान को उतारना। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि तत्कालीन सोविय संघ (रूस) ने 1961 में पहली बार मानव (यूरी गागरिन) को अंतरिक्ष भेजा था जबकि अंतरिक्ष में रूसी यान के आठ साल बाद अमेरिका ने चुनौती मानते हुए साल 1969 में अपोलो-11 मिशन के तहत मानव को चांद पर उतारा। अमेरिका ने  अपोलो मिशन 1961 में शुरू किया था जो 1972 तक चला था। 
विज्ञापन


90 साल के बोरमैन ने बताया कि केवल 30 सेकेंड के लिए अंतरिक्ष जाना रोमांचक था, इसके बाद मैं बोर होने लगा था। बोरमैन 1968 में अमेरिका के अपोलो-8 मिशन का हिस्सा थे। बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ (रूस) के बीच अनकही प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू हुआ। इसे शीत युद्ध (कोल्ड वार) नाम दिया गया था। दोनों देश हर क्षेत्र में एक-दूसरे पीछे छोड़ना चाहते थे। इसी कड़ी में अमेरिका ने रूस को कड़ी टक्कर देते हुए चांद पर मानव को उतारने के प्रयास तेज कर दिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान पहली बार चांद का चक्कर लगाने वाले अमेरिका अंतरिक्ष यात्री फ्रेंक बोरमैन ने बताया कि अंतरिक्ष में जाने के बाद उन्हे घर आने की जल्दी थी, उन्होंने बताया मैंने अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में अपने परिवार वालों से कभी कोई बात नहीं की।


फ्रेंक बोरमैन ने कहा कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में यात्रा करना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था क्योंकि चांद की परिक्रमा करते हुए उन्हें बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बेशक धरती से दीदार करने पर चांद सुंदर दिखाई देता है लेकिन वहां पर सुंदरता जैसी कोई चीज नहीं है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed