फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American and Pakistan tension rises as diplomat killed one person in road accident

अमेरिकी राजनयिक की वजह से अमेरिका-पाकिस्तान आए आमने-सामने, बढ़ा तनाव

Fri, 13 Apr 2018 10:45 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
American and Pakistan tension rises as diplomat killed one person in road accident
पाकिस्तान-अमेरिका

पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में तल्खी अभी भी बरकरार है। दोनों देश एक-दूसरे के राजनयिकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। इन दोनों रिश्तों में तनाव लाने का काम एक अमेरिकी राजनयिक ने किया है। कर्नल जोसेफ एमैनुअल ने इस्लामाबाद में रेड लाइट को जंप कर दिया। इसके बाद उनकी गाड़ी बाइक से जा टकराई। जिसकी वजह से बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


इससे पहले साल 2011 में सीआईए अंडरकवर कॉन्ट्रैक्टर ने हाईवे पर दो पाकिस्तानी नागरिकों को मार दिया था। जिसका पूरे देश में काफी विरोध हुआ था इसके बाद राजनयिक ने पीड़ित परिवार को पैसे दिए थे। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। पाकिस्तानी अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन लेकर गए थे लेकिन जेनेवा सम्मेलन में हुई संधि के अनुसार उन्हें जल्द ही छोड़ना पड़ा। दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बावजूद राजनयिक इमैनुअल अमेरिकी दूतावास में ही रहेंगे। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी अधिकारी चाहते हैं कि कर्नल इमैनुअसल पर या तो पाकिस्तान में या फिर अमेरिका में ट्रायल चलाया जाए। यहां तक कि मारे गए शख्स का परिवार भी कोर्ट पहुंचा है ताकि आरोपी राजनयिक की गिरफ्तारी हो सके। पाकिस्तानी पुलिस ने राजनयिक को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया है यानि वह देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में शामिल व्यक्ति मान्यता प्राप्त राजनयिक है। राजनयिक संबंधों से जुड़ी विएना संधि के मुताबिक सभी राजयनिकों की तरह ही उस व्यक्ति को भी पाकिस्तान के फौजदारी, दीवानी और प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र से छूट हासिल है और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, हिरासत में नहीं लिया जा सकता या देश छोड़ने से रोका नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed