फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American Agency Report Last month was the fourth warmest October in history

नहीं उतरा धरती का ‘बुखार’, 2017 तीसरा सबसे गर्म साल

Sat, 25 Nov 2017 07:08 PM IST
एजेंसी / वाशिंगटन
एजेंसी / वाशिंगटन Updated Sat, 25 Nov 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
American Agency Report Last month was the fourth warmest October in history
जलवायु परिवर्तन
जलवायु परिवर्तन की विसंगतियों से धरती की तपिश बढ़ने का सिलसिला जारी है। हालिया अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल का पिछला महीना अब तक का चौथा सबसे गर्म अक्टूबर का महीना रहा है और 2017 138 साल का तीसरा सबसे गर्म साल बनने जा रहा है। इस साल तापमान औसत से 1.55 फॉरेनहाइट ज्यादा है। वहीं अक्टूबर में तापमान औसत से 1.31 फॉरेनहाइट ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


पढ़ें- पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा- इन दो शहरों में नहीं ले सकते सांस, हवा हुई जहरीली
विज्ञापन


अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक पिछला महीना इतिहास का चौथा सबसे गर्म अक्टूबर का महीना रहा है। 2003 के अक्टूबर के महीने में भी इतना ही तापमान था। जबकि 2015 का अक्टूबर सबसे गर्म, 2014 का अक्टूबर दूसरे और 2016 का अक्टूबर तीसरे स्थान पर था। रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर के महीने में ही मौसम गर्मी से सर्दी में तब्दील होता है। इससे तूफान और जलवायु विसंगतियों का असर ज्यादा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर, अमेरिका का 12 फीसदी हिस्सा सूखे की चपेट में है। वहीं आर्कटिक में बर्फ औसत से 19.6 फीसदी कम है। अंटार्कटिका में भी बर्फ 2.2 फीसदी कम रही। 1979 के बाद अक्टूबर में इतनी कम बर्फ आर्कटिक में कभी नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में भी अक्टूबर रिकार्ड गर्म रहा। 

394 महीने से तापमान औसत से ज्यादा

American Agency Report Last month was the fourth warmest October in history
जलवायु परिवर्तन
समंदर के बढ़ते तापमान के चलते वैश्विक रूप से धरती का तापमान बढ़ रहा है। अक्टूबर, 2017 लगातार 41वां ऐसा अक्टूबर है और लगातार 394वां महीना है जिसमें तापमान 20वीं सदी के औसत तापमान से ज्यादा है। 

एशिया में थोड़ी राहत

एशिया में पिछला महीना 19वां सबसे गर्म अक्टूबर का महीना रहा। अफ्रीका में 13वां, यूरोप में 11वां, उत्तरी अमेरिका में 11वां, ऑस्ट्रेलिया में दसवां सबसे गर्म अक्टूबर का महीना रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed