फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American actress tweeted Rs 8500 crores

इस अभिनेत्री के एक ट्वीट से लगी 8500 करोड़ की चपत

Fri, 23 Feb 2018 10:11 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 23 Feb 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
American actress tweeted Rs 8500 crores
कैली जेनर
रियलिटी टीवी स्टार कैली जेनर ने एक ऐसा ट्वीट किया कि सोशल मीडिया मैसेजिंग और मल्टीमीडिया ऐप स्नैपचेट को 1.3 अरब डॉलर यानी करीब 8445 करोड़ रुपये की चपत लग गई। दरअसल, कैली के एक ट्वीट के बाद स्नैपचेट के शेयर बुरी तरह टूट गया और पलक झपकते ही कंपनी की मार्केट वैल्यू 130 करोड़ डॉलर घट गई।
विज्ञापन


सैलेब्रेटी किम कारदशियां की सौतेली बहन कैली ने ट्वीट किया, "क्या किसी और ने भी स्नैपचेट को खोलना बंद कर दिया है? या फिर ये सिर्फ मैं ही ऐसा कर रही हूं...ओह ये बहुत दुखद है।" स्नैपचेट पर कैली के करीब दो करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं और करोड़ों लोग स्नैपचेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने इसका डिज़ाइन बदला है, लेकिन बड़ी तादाद में लोगों को डिजाइन में ये बदलाव पसंद नहीं आ रहे हैं और हाल ही में दस लाख लोगों ने इन बदलावों को वापस लेने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन

स्नैपचेट को फेसबुक के इंस्टाग्राम से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है

American actress tweeted Rs 8500 crores
ट्वीट
स्नैपचेट को फेसबुक के इंस्टाग्राम से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है और सैलेब्रेटी के बीच इंस्टाग्राम तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। निवेशकों के लिए ये तो चिंता की बात है ही, कैली के ट्वीट ने उन्हें मोटी चपत लगा दी। हालांकि बाद में कैली ने एक और ट्वीट किया, "अब भी मैं स्नैपचेट को प्यार करती हूं....मेरा पहला प्यार।"

स्नैपचेट ने नवंबर में मैसेजिंग ऐप के डिजाइन में बदलाव किए थे और इसके बाद से यूजर्स की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई थी। लेकिन स्नैपचेट के बॉस इवान स्पाइजेल ने इन शिकायतों को यह कहते हुए नजरअंदाज किया कि यूजर्स को इससे एडजस्ट होने में थोड़ा वक्त लगेगा। स्नैपचेट की मुश्किलें यहीं तक सीमित नहीं है, खबरें ये हैं कि इवान स्पाइजेल के भारी भरकम वेतन को लेकर भी निवेशकों में नाराज़गी है। खबरें हैं कि इवान को पिछले साल 63 करोड़ 78 लाख डॉलर का भुगतान किया गया। माना जा रहा है कि कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के वेतन के मामले में ये अब तक की तीसरी सबसे बड़ी रकम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed