{"_id":"c4b69436b048174d0f7e156f7039cab1","slug":"american-actor-robin-williams-died-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी अभिनेता रॉबिन विलियम्स की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी अभिनेता रॉबिन विलियम्स की मौत
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अभिनेता रॉबिन विलियम्स की मौत हो गई है। वे 63 वर्ष के थे।
विज्ञापन
कैलिफ़ोर्निया पुलिस को एक आपात संदेश मिला था, लेकिन जब तक पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी।
मारिन काउंटी के शेरिफ कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है।
उनकी पत्नी सुज़ैन स्नाइडर ने एक बयान में कहा है कि वे पूरी तरह टूट गई है। पहले की शादियों से रॉबिन विलियम्स को तीन बच्चे हैं।
रॉबिन विलियम्स गुड मॉर्निंग वियतनाम और डेड पोएट्स सोसाइटी जैसी फ़िल्मों के लिए मशहूर थे। गुड विल हंटिंग के लिए उन्हें ऑस्कर भी मिला था। पिछले कुछ समय से वे ड्रग्स और शराब की लत से जूझ रहे थे।
जुलाई में लॉस एंजेलेस टाइम्स ने खबर दी थी कि हाल ही में वे एक सुधार केंद्र से लौटे थे और अपनी लत से निकलने की कोशिश कर रहे थे।