फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America worried about pakistan relations of between extremists and Pakistan nuclear scientists

पाक के परमाणु वैज्ञानिकों और आतंकवादी गुटों के साथ रिश्तों  से अमेरिका चिंतित

Fri, 11 May 2018 05:33 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Fri, 11 May 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
America worried about pakistan relations of between extremists and Pakistan nuclear scientists

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीआईए निदेशक पद के लिए नामित जिना हास्पेल ने सीनेट के समक्ष अपनी नियुक्ति की पुष्टि की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिकों के आतंकवादी गुटों के साथ राजनीतिक रिश्तों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सीआईए भी इस गठजोड़ को लेकर चिंतित है और आगे भी रहेगा।

विज्ञापन


जिना हास्पेल ने अमेरिकी सीनेट चयन खुफिया समिति के सदस्यों को बताया कि हम पाक परमाणु वैज्ञानिकों और आतंकियों के बीच राजनीतिक रिश्तों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। वह सीनेटर जॉन कॉर्निन के एस सवाल का जवाब दे रही थीं। यदि सीनेट द्वारा हास्पेल का चयन किया जाता है तो अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) की वह पहली महिला प्रमुख होंगी, जो हाल ही में विदेश मंत्री बने माइक पोम्पियो की जगह लेंगी।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सीनेटर कॉर्निन ने पूछा कि गोपनीय जानकारी का खुलासा किए बिना, क्या आप बता सकती हैं कि परमाणु व जैविक हथियारों का उपयोग करके 9/11 जैसे अन्य हमलों को लेकर जॉर्ज बुश प्रशासन में चिंताएं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि कहा जा रहा था कि ओसामा बिन लादेन और अलकायदा के लोग परमाणु कार्यक्रम से जुड़े पाक अधिकारियों से मिल रहे थे, जिनका मकसद 9/11 जैसे हमलों को अंजाम देकर अमेरिकी मासूमों को मारना था? हास्पेल ने जवाब दिया कि उस मोर्चे पर गंभीर चिंताएं थीं और वास्तव में अलकायदा के पास जैविक हथियार कार्यक्रम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed