{"_id":"5b73c28142c7923de6624b27","slug":"america-wishes-india-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- दक्षिण एशिया के लिए नजीर पेश की है","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- दक्षिण एशिया के लिए नजीर पेश की है
न्यूयॉर्क, भाषा
Updated Wed, 15 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
donald trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर अमेरिका ने भी भारत को शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिका की ओर से भारत ओर से भारत को कहा गया है- भारत ने लोकतंत्र, विविधता और कानून का पालन कर दक्षिण एशिया के लिए एक नजीर पेश की है।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार की ओर से विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना संदेश देते हुए अमेरिका-भारत के बीच संबंध मजबूत बनाने में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों और युवा छात्रों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इस स्वतंत्रता दिवस पर हम, एक अद्वितीय सभ्यता, साथी लोकतंत्र और एक मित्र...भारत को एक अग्रणी वैश्विक शक्ति के रूप में सही मुकाम पाने तथा नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने के साझा प्रयासों को जारी रखने के लिए शुभकामनाएं देते हैं।'
विज्ञापन
पोम्पिओ ने कहा कि स्वतंत्रता पाने के बाद से ही भारत ने लोकतंत्र, विविधता और कानून का पालन कर दक्षिण एशिया के लिए उदाहरण पेश किया है। अमेरिका भी इन्हीं मूल्यों का पालन करता हैं