{"_id":"570405f14f1c1b5433c813ee","slug":"america-will-sell-nine-attack-helicopters-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को नौ लड़ाकू हेलीकॉप्टर बेचेगा अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान को नौ लड़ाकू हेलीकॉप्टर बेचेगा अमेरिका
एजेंसी / वाशिंगटन
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका अपने नौ एएच-1जेड लड़ाकू हेलीकॉप्टर पाकिस्तान को बेचेगा। इनकी कीमत 17 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 11 अरब 29 करोड़ रुपये) है। इस सौदे में पाकिस्तान को नौ अतिरिक्त फ्यूल किट भी दी जाएंगी, जिनकी कीमत 95.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 63 अरब 28 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को दिए जाने वाले हेलीकॉप्टर एयरोस्पेस कंपनी ‘बेल हेलीकॉप्टर’ बनाएगी। पेंटागन इसके लिए कंपनी को विदेशी सैन्य बिक्री फंड से पैसा देगा। विदेश विभाग ने अपने एक बयान में उम्मीद जताई है कि यह हेलीकॉप्टर सितंबर 2018 तक पाकिस्तान को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान को आठ एफ-16 फाइटर जेट देने का फैसला किया था। इस फैसले का भारत के अलावा खुद अमेरिकी सांसदों ने भी विरोध किया था।
विज्ञापन