फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america will have to stop the selling of landmines

अमरीका में बारूदी सुरंगों के खरीद और उत्पादन पर लगेगी रोक

Wed, 09 Jul 2014 11:00 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
america will have to stop the selling of landmines

अमरीका ने भविष्य में इंसानों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले बारूदी सुरंगों के उत्पादन और खरीद से मना किया है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में यह भी कहा गया है कि बड़ी मात्रा में बचा कर रखे गए हथियार बेकार हो जाने की हालत में भी इस फैसले को नहीं बदला जाएगा।

यह घोषणा ओटावा संधिपत्र पर मोजाम्बिक में होने वाले एक सम्मेलन के दौरान की गई। ओटावा संधि बारूदी सुरंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की एक मुहिम है।

संधि पर हस्ताक्षर नहीं

america will have to stop the selling of landmines

अमरीका का कहना है कि वो संधि पर हस्ताक्षर करने की दिशा में आगे बढ रहा है लेकिन आलोचकों का आरोप है कि अमरीका इस दिशा में प्रयाप्त कदम नहीं उठा रहा है।

उनका कहना है कि बारूदी सुरंगों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगानी चाहिए ताकि संयुक्त राष्ट्र की तरफ से संधि की तय की गई समय सीमा को पूरा किया जा सके।

आलोचकों ने वर्तमान भंडार को भी नष्ट करने को कहा है। रूस और चीन समेत कई वैश्विक शक्तियों ने भी अभी तक संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed