{"_id":"578b1ef44f1c1b1433c4b47c","slug":"america-warns-pakistan-on-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को अमेरिका की हिदायत, कश्मीर में हिंसा उकसाने वाले बयानों से करे परहेज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान को अमेरिका की हिदायत, कश्मीर में हिंसा उकसाने वाले बयानों से करे परहेज
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने कहा है कि कश्मीर में हिंसा और उकसाने वाले बयानों से सभी पक्षों को परहेज करना चाहिए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को आतंकवादी बुरहानी वानी को ‘शहीद’ बताया था। साथ ही भारतीय सेना पर कश्मीरियों के खिलाफ ‘अत्याचार’ का आरोप लगाकर 19 जुलाई को काला दिवस मनाने का एलान किया था। इसके बाद अमेरिका का यह ताजा बयान आया है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता एलिजाबेथ ट्रुडो ने कहा, ‘अभी ऐसा माहौल बन गया है, जिसमें सभी पक्षों को उकसाने वाली बयानबाजी और हिंसा में कमी करनी चाहिए। ताकि उनके बीच संवाद की स्थिति बन सके।’
ट्रुडो ने कहा, ‘हम कश्मीर के हालातों को लेकर चिंतित है।’ विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता से पत्रकारों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का वानी को शहीद बताने और 19 जुलाई को काला दिवस मनाने के बारे में सवाल पूछे थे। ट्रुडो ने कहा कि कश्मीर की हिंसा को बढ़ावा देने वाले किसी कदम का अमेरिका समर्थन नहीं करेगा।