फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america warns pakistan for not taking action against terrorist outfits

'पाक की सुरक्षा सहायता पर बरकरार रहेगी रोक, आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें'

Wed, 28 Feb 2018 08:26 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन 
एजेंसी, वाशिंगटन  Updated Wed, 28 Feb 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
america warns pakistan for not taking action against terrorist outfits

अमेरिका के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि पाकिस्तान को फिलहाल अमेरिका से रोकी गई सुरक्षा मदद नहीं मिल सकेगी क्योंकि उसने तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी गुटों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन


अमेरिका के जनरल जोसेफ वोटेल की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब यूएस ने आतंकवाद के खिलाफ अपने संघर्ष में पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के कदम उठाए हुए हैं।

उसने पाकिस्तान को मिलने वाली दो अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता भी रोक दी है। वोटेल से जब पाक को सुरक्षा मदद रोकने के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीनेट आर्म्ड सर्विसेस कमेटी के सदस्यों से कहा कि कहा कि फिलहाल तो मौजूदा स्थिति यही है और मुझे लगता है कि भविष्य में इसकी समीक्षा के बाद हमें इस पर पुनर्विचार का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


वोटेल ने कहा कि अमेरिका ने उसके विशेष आग्रह पर संवाद बढ़ने, सूचना साझा करने और जमीनी स्तर पर कार्रवाई के संकेत देखे हैं। उन्होंने इसे सकारात्मक संकेत बताया, लेकिन कहा कि देश भर में उठाए गए आतंकवाद विरोधी कदमों के कोई ठोस नतीजे नहीं है। यानी आतंक के खिलाफ पाक की देशव्यापी कोशिशें निर्णायक कार्रवाई में तब्दील नहीं हो पाई हैं। वोटेल ने कहा, हम चाहते हैं कि पाकिस्तान अफगान तालिबान या हक्कानी नेताओं के खिलाफ ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी वार्ता से सीमा पर तनाव कम करें भारत-पाक 

ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को सीमा पर तनाव के संबंध में बातचीत द्वारा समाधान निकालना चाहिए। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने अपनी नियमित प्रेस वार्ता में कहा, ‘हमें लगता है कि दोनों पक्षों को निश्चित रूप से आपस में बैठकर इस बारे में चर्चा करनी चाहिए।’ 

उन्होंने अपनी यह प्रतिक्रिया दोनों पड़ोसी देशों के बीच पैदा हुए तनाव को खत्म करने में अमेरिका की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दी। भारत-पाक के बीच विवाद का मामला शीर्ष अमेरिकी जनरल द्वारा अमेरिकी कांग्रेस में भी उठाया गया। 


यूएस सेंट्रल कमान के कमांडर, जनरल जोसेफ वोटेल ने ‘सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी’ के समक्ष गवाही में कहा कि ‘परमाणु ताकत संपन्न भारत और पाक के बीच तनाव स्थायी रूप से बरकरार है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed