फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America warned Pakistan to put a full stop on terrorists

अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर चेताया, आतंकियों पर कसे लगाम वरना जवाब देना होगा

Thu, 25 Oct 2018 06:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
America warned Pakistan to put a full stop on terrorists

अफगानिस्तान में आतंकवादियों पर लगाम लगाने को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को चेताया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आतंकियों पर नरमी बरतने के संबंध में पाक को कहा कि व उन पर तुरंत रोक लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने इस युद्ध साझीदार को जवाबदेह करार देगा।

विज्ञापन


अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान और भारत को निशाना बनाने के लिए अब भी आतंकियों से ताल्लुक रखे जा रहे हैं। पोम्पियो ने अफगानिस्तान में लंबे समय बाद हुए संसदीय चुनाव का स्वागत करते हुए कहा कि इस दौरान बड़े पैमाने पर आई समस्याओं के बाद भी मतदाताओं की संख्या उत्साहजनक है। विदेश मंत्री से जब इन चुनावों में पाक भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमें आशा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को अपनी पश्चिमी सीमा पर सुरक्षित ठिकाने मुहैया नहीं कराएगा।’

विज्ञापन

नहीं माना पाकिस्तान तो ठहराया जाएगा जवाबदेह

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम पाक को इससे ज्यादा बेहतर तरीके से इस बात का संदेश नहीं दे सकते हैं। अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करता है तो उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा।’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पिछले महीने पाक को दी जाने वाली सैन्य सहायता में 30 करोड़ डॉलर की कटौती की थी। पोम्पियो ने कहा कि जब तक  पाक अपने यहां के आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म नहीं कर देता है तब तक सुरक्षा मदद के सिलसिले में ट्रंप प्रशासन की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed