{"_id":"58a8dd044f1c1b0970d845db","slug":"america-university-s-invite-to-dalai-lama-sparks-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा को अमेरिकी यूनिवर्सिटी में बुलाने पर हंगामा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दलाई लामा को अमेरिकी यूनिवर्सिटी में बुलाने पर हंगामा
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस
Updated Sun, 19 Feb 2017 07:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया के एक विश्वविद्यालय ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को इस साल के दीक्षांत समारोह के लिए बुलाया है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय पर चीनी छात्रों ने काफी हंगामा किया क्योंकि उन्हें यह निर्णय अपना अपमान लगा।
विज्ञापन
दि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डियागो ने कहा कि उन्होंने निर्वासित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को आमंत्रण ‘वैश्विक जिम्मेदारी और मानवता की सेवा’ के संदेश को प्रसारित करने के लिए भेजा है। हालांकि सैन डियागो के चीनी छात्रों, स्कॉलर्स एसोसिएशन और अन्य समूहों ने इस पर आपत्ति जताई है और 81 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता को चीन को विभाजित करने की मंशा रखने वाले अलगाववादी नेता कहकर निंदा की।
विज्ञापन
छात्र संगठन ने एक बयान में कहा कि दलाई लामा केवल एक धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं बल्कि वह एक राजनीतिक रुप से निर्वासित व्यक्ति भी हैं जिन्होंने हमेशा अपनी मातृभूमि का अपमान करने के साथ राष्ट्रीय एकता को खंडित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन