फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america: trump chose mick muvaney as chief of staff for white house

अमेरिका: ट्रंप ने व्हाइट हाउस के लिए मिक मुवाने को चुना कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ 

Sat, 15 Dec 2018 11:09 AM IST
भाषा Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sat, 15 Dec 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
america: trump chose mick muvaney as chief of staff for white house
मिक मुवाने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उनके बजट निदेशक मिक मुवाने कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ होंगे। वह जॉन केली का स्थान लेंगे। ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि पूर्व मरीन कोर जनरल केली इस्तीफा दे रहे हैं। व्हाइट हाउस छोड़कर जाने वाले उच्चाधिकारियों में नया नाम केली का है।

विज्ञापन


ट्रंप ने टि्वटर पर कहा, ‘मिक ने प्रशासन में रहते हुए शानदार काम किया है। हम अमेरिका को फिर से महान बनाने में लगे हुए है, ऐसे में मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। जॉन इस साल के अंत तक पद पर बने रहेंगे। वह एक महान देशभक्त हैं और मैं उनकी सेवाओं के लिए उन्हें निजी रूप से धन्यवाद देता हूं।’
विज्ञापन


केली कम से कम दो जनवरी तक पद पर बने रहने के लिए राजी हो गए थे। ट्रंप को इस पद के लिए सही व्यक्ति का चुनाव करने में काफी माथापच्ची करनी पड़ी। ट्रंप ने कहा, ‘कई लोग व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ बनना चाहते थे। मिक अच्छा काम करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पद के लिए राष्ट्रपति के पसंदीदा उम्मीदवार माने जा रहे निक आयर्स ने गत सप्ताहांत घोषणा कर दी थी कि वह इस पद की दौड़ में नहीं हैं। रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद रहे मुवाने अभी व्हाइट हाउस के बजट प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख हैं।

वह उपभोक्ता वित्तीय सुरक्षा ब्यूरो के कार्यकारी प्रमुख भी रह चुके हैं जो उपभोक्ताओं को कर्ज लेते समय और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा देती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed