फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America to proclaim terrorism sponsored country: Ted Po

पाकिस्तान को आतंक प्रायोजित देश घोषित करे अमेरिका, रिपब्लिकन सांसद ने ट्रंप प्रशासन से की अपील

Fri, 19 Oct 2018 05:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
America to proclaim terrorism sponsored country: Ted Po

शीर्ष अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद ने ट्रंप प्रशासन से अपील की है कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करे और गैर-नाटो सहयोगी का उसका दर्जा खत्म करे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाक हमेशा से मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बचाव करने के साथ-साथ अमेरिका के आतंकवाद निरोधक प्रयासों की निंदा करता रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी संसद ‘कांग्रेस’ के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में सांसद टेड पो ने कहा कि यदि आतंकवादी पाकिस्तान में सुरक्षित रहेंगे तो पाक को अमेरिका से कोई वित्तीय समर्थन नहीं मिलेगा। संसद के दस्तावेजों के मुताबिक, टेड ने पिछले सप्ताह कहा, अब वक्त आ चुका है जब पाकिस्तान को दी जाने वाली सारी मदद बंद होनी चाहिए। प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी का उसका भी दर्जा खत्म किया जाना चाहिए और विदेश मंत्रालय को तुरंत उसे आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन


टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद टेड पो ने सहायता के मुद्दे पर अमेरिका को व्याख्यान देने को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं पाकिस्तान के साथ खुले संबंधों का विरोध नहीं करता, लेकिन हमारी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। यदि पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवादी सुरक्षित रहे तो उसे जरा भी अमेरिकी समर्थन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज समेत तालिबान-हक्कानी नेताओं को हमें सौंपे पाकिस्तान

ट्रंप की पार्टी के सांसद टेड पो ने कहा कि अमेरिका हर आतंकी को एक जैसा मानता है जबकि पाक अधिकारी अच्छे और बुरे तालिबान का दावा करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि पाक विदेश मंत्री कुरैशी हमारा भरोसा कमाना चाहते हैं तो उनकी सरकार कार्रवाई करके अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 

इसमें हाफिज सईद, तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के नेताओं को सौंपना शामिल है। लेकिन पाक का ऐसा करना सिर्फ एक कल्पना मात्र है। इससे पहले ट्रंप ने भी अपनी दक्षिण एशियाई नीति घोषित करते हुए पाक को दी जाने वाली मदद रोकने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed