फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America to deport 306 students

306 भारतीय छात्रों को स्वदेश भेजेगा अमेरिका 

Sat, 09 Apr 2016 05:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 05:26 AM IST
सार

  • अमेरिका पढ़ाई करने गए 306 छात्रों को जबरन स्वदेश भेजा जाएगा
  • फर्जी यूनिवर्सिटी के स्टिंग ऑपरेशन में वीजा घोटाले का भी पर्दाफाश
     

विज्ञापन
America to deport 306 students
अमेरिका- इंडिया

विस्तार

भारत से अमेरिका पढ़ाई करने गए 306 छात्रों को जबरन स्वदेश भेजा जाएगा। ये छात्र एक यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने आए थे, जो जांच में फर्जी निकली। कानून प्रवर्तन अधिकारियों की जांच में यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए विदेशी छात्रों को दिए जाने वाले वीजा घोटाले का भी पर्दाफाश हुआ है, जिसके बाद अमेरिकी सरकार यह कदम उठा रही है।

विज्ञापन


यह फर्जी यूनिवर्सिटी 2013 में स्थापित की गई थी। यूएसआईसीई होमलैंड सिक्यूरिटी इनवेस्टिगेशंस के प्रवक्ता अल्विन फिलिप्स के मुताबिक, ‘भारत के 306 लोग खुद को कथित तौर पर यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थर्न न्यू जर्सी के छात्र बता रहे थे।
विज्ञापन


इस यूनिवर्सिटी की पहचान कर ली गई है।’ स्टिंग ऑपरेशन में फर्जी यूनिवर्सिटी बनाने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से दस भारतीय हैं। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, वे दलाल, भर्ती एजेंट और नियोक्ता थे, जिन्होंने गैरकानूनी तरीके और धोखाधड़ी से 22 छात्र वीजा और विदेशी कामगार वीजा हासिल करने में 26 देशों के 1000 विदेशियों की मदद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed