फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america threatens north korea for massive military response to any attack on US

अमेरिका ने दी उत्तर कोरिया को चेतावनी, कहा- किसी भी हरकत के लिए चुकानी होगी बड़ी कीमत

Mon, 04 Sep 2017 08:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
america threatens north korea for massive military response to any attack on US

उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद अमेरिका के रक्षा सेक्रेटरी जिम मैटीस ने रविवार को उत्तर कोरिया को चेतावनी देती है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया अमेरिका के खिलाफ कोई हरकत करता है, तो उसे "भारी सैन्य प्रतिक्रिया" के झेलनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया अमेरिका या उसकी सीमा से जुड़े गुआम में कोई भी कार्रवाई करता है, तो उस भयानक परिणाम भुगतना पड़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि जो देश उत्तर कोरिया के साथ व्यापार कर रहे हैं, अमेरिका उनके साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यूएस इस तरह के विकल्पों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: नॉर्थ कोरिया के 6वें न्यूक्लियर टेस्ट से थर्राया जापान, PM आबे ने कहा- अब नहीं करेंगे बर्दाश्त
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने इसे उत्तर कोरिया द्वारा उत्पन्न ‘बढ़ता खतरा’ करार दिया। साथ ही दोनों नेताओं ने इस खतरे से निपटने के लिए आपसी सहयोग के महत्व की पुष्टि भी की।

व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि ट्रंप ने इस मुद्दे पर तत्काल अबे से फोन पर बातचीत की और इस बात पर बल दिया कि उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों को अधिक तेज किया जाए। दोनों नेताओं के बीच हफ्ते भर में फोन पर यह तीसरी बातचीत थी। 


व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप और अबे ने उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व को जरूरी बताया। ट्रंप ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाशिये पर निरंतर त्रिपक्षीय समन्वय के लिए उत्सुक हैं।

शनिवार को भी ट्रंप ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जे-इन से फोन पर बात कर उत्तर कोरिया के इस व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए आपसी सहयोग को जरूरी करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed