फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America threat world stop buying oil from iran

भारत समेत सभी देशों को अमेरिका की धमकी, 4 नवंबर तक ईरान से तेल खरीदना बंद करे दुनिया

Wed, 27 Jun 2018 06:19 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 27 Jun 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
America threat world stop buying oil from iran
Donald Trump
अमेरिका ने मंगलवार को भारत समेत उन तमाम देशों को धमकी दी जो ईरान से तेल खरीद रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, दुनियाभर के देशों को 4 नवंबर से पहले ईरान से तेल खरीदना बंद करना होगा या उन्हें अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों के नए दौर से गुजरना को तैयार रहना होगा। अधिकारी ने कहा, हम किसी भी देश को इससे छूट नहीं दे सकते क्योंकि हमारी शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं में तेहरान पर लगाम कसना जरूरी है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘जो कंपनियां ईरान से कच्चा तेल खरीद रहीं हैं, नवंबर से पहले आयात बंद कर दें। अन्यथा उन्हें अमेरिका के कठोर आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। हम हाल में यूरोपीय देशों के राजनयिकों से बैठक के दौरान यह बात साफ कर चुके हैं।’ उन्होंने आगे कहा, हालांकि ट्रंप प्रशासन ने अभी तक इस बारे में चीन, भारत या तुर्की से साथ बातचीत नहीं की है, लेकिन हम साफ कर रहे हैं कि यह प्रतिबंध सभी को झेलने पड़ सकते हैं। हमारा इरादा सभी देशों से ईरान से तेल आयात में कटौती करने के लिए दबाव डालना है।
विज्ञापन


तेल की कीमतों में वृद्धि

अमेरिकी की इस घोषणा के बाद तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। जिससे साफ होता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओबामा प्रशासन के मॉडल का पालन नहीं करेंगे। बता दें कि हाल में कच्चे तेल की कीमतें साढ़े तीन साल के उच्चतम स्तर पर है। ऐसे में अमेरिका की यह घोषणा तेल की कीमतों में जबर्दस्त उछाल ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed