फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America take action against China, banned Chinese investment

अमेरिका उठाएगा चीन के खिलाफ सबसे आक्रामक कदम, लगेंगे प्रतिबंध

Thu, 22 Mar 2018 03:37 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Thu, 22 Mar 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
America take action against China, banned Chinese investment
donald trumph

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को व्यापार गोपनीयता और तकनीकी की चोरी के लिए कम से कम 50 अरब डॉलर के वार्षिक शुल्क और अन्य अर्थदंड का एलान करने की योजना बनाई है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि चीन ने अमेरिकी कंपनियों की अरबों की कमाई को लूट लिया है और हजारों नौकरियों को मार दिया है।

विज्ञापन


दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते आर्थिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ट्रंप का यह अब तक का सबसे आक्रामक कदम हो सकता है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता राज शाह के मुताबिक ये प्रतिबंध अमेरिकी बौद्धिक संपदा की चोरी के मामले में लगाए जा रहे हैं। यह मामला ऐसे वक्त में तूल पकड़ रहा है जब चीन के साथ होने वाले स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर चीन शुल्क लगा सकता है। इसके तहत 100 से ज्यादा श्रेणियों में आयातित चीनी वस्तुओं पर लक्ष्य साधा जाएगा। इनमें जूते व कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आयटम तक सारे सामान पर चीनी निवेश को अमेरिका प्रतिबंधित करेगा।
विज्ञापन


चीन की महत्वाकांक्षी औद्योगिक नीति को रोकने के लिए चीनी निवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रंप अपने वित्त मंत्रालय को निर्देश देंगे। इस आक्रामक कदम का मकसद बौद्धिक संपदा और मोबाइल तकनीकी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों पर नियंत्रण करना है। अपने चुनावी अभियान में ट्रंप ने चीन को आर्थिक दुश्मन करार देते हुए चीन को अमेरिकी नीतियों का इतना फायदा उठाने वाला देश बताया था जितना इतिहास में किसी ने नहीं उठाया। ट्रंप यह जानने के बावजूद यह कार्रवाई कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए उन्हें चीनी समर्थन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed