फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america supports india stands on OBOR CPEC says it crosses disputed territory

OBOR पर भारत के साथ आया US, कहा- विवादित क्षेत्र से गुजर रहा चीन का प्रोजेक्ट

Wed, 04 Oct 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Wed, 04 Oct 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
america supports india stands on OBOR CPEC says it crosses disputed territory
यूएस के रक्षा मंत्री जिम मैटिस - फोटो : reuters

साउथ चाइना सी में लगातार बढ़ रहे चीन के दखल पर विरोध जता रहे अमेरिका ने चीन के इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर भी नाराजगी जताई है। इस विरोध के साथ अमेरिका भारत के साथ खड़ा हो गया है क्योंकि भारत शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट के विरोध में है। पिछले साल मई में चीन ने इसके लिए बेल्ट एंड रोड फोरम नाम से एक कार्यक्रम भी रखा था, लेकिन भारत उसमें शामिल नहीं हुआ। CPEC प्रोजेक्ट कुल 60 बिलियन डॉलर की परियोजना है।

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन की तरफ से रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा कि CPEC विवादित क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। मैटिस ने चीन को चेताते हुए ये भी कहा कि किसी देश को सड़क या बेल्ट का निर्माण करके अपने आपको ऐसा नहीं दिखाना चाहिए कि वह तानाशाह है। दरअसल सीनेटर चार्ल्स पीटर ने मैटिस से एक सवाल पूछा था कि 'अपने वन बेल्ट-वन रोड प्रोजेक्ट की मदद से चीन अफगानिस्तान में क्या रोल अदा करेगा?'
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान का आरोप, जाधव के सहारे CPEC को ध्वस्त करना चाहता था भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वन बेल्ट, वन रोड (OBOR) का हिस्सा है। यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से होकर बन रहा है।

मैटिस पिछले हफ्ते ही भारत आए थे, यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed