{"_id":"59869af14f1c1bda4c8b466a","slug":"america-stopped-an-air-india-aircraft-to-take-off-due-to-missing-tag-numbers-from-several-seat-belts","type":"story","status":"publish","title_hn":"US ने एयर इंडिया की फ्लाइट को भारत आने से रोका, 8 घंटों तक यात्री रहे परेशान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US ने एयर इंडिया की फ्लाइट को भारत आने से रोका, 8 घंटों तक यात्री रहे परेशान
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन एयर सेफ्टी रेगुलेटर ने शुक्रवार को एयर इंडिया के विमान को टेक ऑफ करने से रोक दिया, जो कि शिकागो से दिल्ली आ रहा था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कई सीट बेल्ट पर टैग नंबर नहीं था।
विज्ञापन
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के औचक निरीक्षण में यह पाया गया कि दिल्ली से बोइंग 777 में कई सीट बेल्ट ऐसी थीं जिनमें अनिवार्य टेक्निकल स्टेंडर्ड ऑर्डर नंबर नहीं था। हालांकि इसमें सुरक्षा से जुड़ा मामला नहीं था।
विज्ञापन
मामले के बढ़ जाने के बाद एयर इंडिया के दूसरे विमान B-777 जोकि जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट के पास में ही खड़ा था से सीट बेल्टस को लाया गया। दिल्ली के लिए उड़ने वाले प्लेन में 8 घंटे की देरी हुई। लगभग 44 पेसेंजर और 12 फ्लाइट अटेंडेंट की सीट पर टैग नंबर नहीं था जिन्हें अनसर्विसेबल घोषित किया गया।
विज्ञापन
एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक सीट बेल्ट पूरी तरह सही थीं, केवल कुछ बेल्टस पर टैग नहीं था। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी चीजें दोबारा न हों। कई सीट बेल्टस का ऑर्डर दिया गया है।