{"_id":"916f738714f19e9649426b7f422ef336","slug":"america-stabbing-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका- स्कूल में 20 लोगों को मारा चाकू","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका- स्कूल में 20 लोगों को मारा चाकू
Updated Thu, 10 Apr 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में 20 लोगों से चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।
विज्ञापन
घायलों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। चाकूबाजी में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एबीसी न्यूज़ के एक स्थानीय सहयोगी ने ख़बर दी है कि इस सिलसिले में फ़्रेंकलिन रीज़नल हाईस्कूल में एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पिट्सबर्ग के नज़दीक के इस स्कूल को बंद कर दिया गया है और इसकी तलाशी ली जा रही है। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने बताया, "हाईस्कूल में एक गंभीर घटना हुई है। प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। माध्यमिक और हाईस्कूल के छात्र सुरक्षित हैं।" फिलहाल संदिग्ध के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन