फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America spent 1 lakh dollar on trump junior's personal visit to India

ट्रंप जूनियर की निजी भारत यात्रा पर अमेरिका ने खर्च किए एक लाख डॉलर

Fri, 16 Nov 2018 11:52 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 16 Nov 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
America spent 1 lakh dollar on trump junior's personal visit to India
junior trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जे. ट्रंप जूनियर की भारत यात्रा पर अमेरिका ने तकरीबन एक लाख डॉलर खर्च किए हैं। अमेरिकी कर दाताओं का धन ट्रंप जूनियर की सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंटों, उनके ओवर टाइम, तमाम तटवर्ती इलाकों की सुरक्षा और अन्य चीजों पर खर्च हुआ है।

विज्ञापन


ट्रंप जूनियर फरवरी, 2018 में व्यापार के सिलसिले में निजी यात्रा पर भारत आए थे और चार शहरों दिल्ली, मुबईं, पुणे और कोलकाता गए थे। वह ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बनाए जा रहे गगनचुंबी लक्जरी कांडोस (अपार्टमेंट सरीखा) के प्रचार के लिए भारत आए थे। इस परियोजना का पूरा मालिकाना हक राष्ट्रपति ट्रंप के पास है। ट्रंप जूनियर अपनी पारिवारिक कंपनी के उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट में गुरुवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, उसने ट्रंप जूनियर की यात्रा पर हुए खर्च के संबंध में जानकारी सूचना की स्वतंत्रता कानून के तहत गृह मंत्रालय से हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार के अनुसार, प्राप्त दस्तावेजों से पता चलता है कि ट्रंप जूनियर की फरवरी में हुई यात्रा के दौरान होटल के कमरों, हवाई किराया, कार और सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के ओवर टाइम पर 97,805 डॉलर का खर्च आया है।


इस खबर पर अभी तक व्हाइट हाउस और डोनाल्ड जे ट्रंप जूनियर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। उनके राजनीतिक विरोधियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत में कांडोस के प्रचार के लिये उनकी सुरक्षा की खातिर सीक्रेट सर्विस पर कथित तौर पर किया गया खर्च करदाताओं के धन का दुरुपयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed