फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america shut down no progress between democrates and republican

अमेरिकी बजट संकट: बातचीत हुई, लेकिन प्रगति नहीं

Fri, 11 Oct 2013 08:22 AM IST
Updated Fri, 11 Oct 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
america shut down no progress between democrates and republican

अमेरिका में बजट संकट को लेकर विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं और राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच बातचीत ख़त्म हो गई है। लेकिन फ़िलहाल कोई समझौता नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


कर्ज़ संकट को ख़त्म करने की दिशा में समझौते को लेकर ये बातचीत हुई। रिपब्लिकन नेता इरिक कैंटॉर ने बातचीत को फ़ायदेमंद बताया है, लेकिन कहा है कि बातचीत जारी रहेगी।
विज्ञापन


कई खबरों के मुताबिक़ राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अभी कोई फ़ैसला नहीं किया है।

इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी ने सरकार के कर्ज़ का भुगतान न कर पाने की स्थिति से बचने के लिए उधार की राशि में अस्थाई तौर पर बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा के स्पीकर जॉन बोएनर का कहना है कि अगर राष्ट्रपति ओबामा बजट को लेकर आगे बातचीत के लिए तैयार हो जाते है तो वे और आगे कदम बढ़ा सकते हैं।

बजट को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद पिछले दस दिनों में सरकार को अपने कई भागों में कामबंदी लागू करनी पड़ी है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्नी का कहना है कि ओबामा एक अल्पकालिक समझौते पर हस्ताक्षर करने पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें ये स्पष्ट नहीं है कि रिपब्लिकन का प्रस्ताव क्या है।

इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति ओबामा इस प्रस्ताव पर विचार कर सकते है लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के एक धड़े को अर्थव्यस्था को 'बंधक' बनाए रखने की राजनीतिक मांग को पूरा नहीं किया जा सकता।

बोएनर का कहना है कि सरकार के बातचीत को लेकर तैयार होने पर आगे कदम बढ़ाया जा सकता है।

ये उम्मीद की जा रही है कि रिपब्लिकन पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता ओबामा से गुरुवार को मुलाकात करेंगे।

जॉन बोएनर का कहना था कि वे ये कदम व्हाइट हाउस से वृहद बातचीत करने के लिए उठा रहे हैं ताकि सरकारी कामबंदी को खत्म किया जा सके।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार की उधार लेने की सीमा को नहीं बढ़ाया जाता तो इससे अमेरिका पर 17 अक्तूबर तक बकाया न चुका पाने का खतरा है।

पिछले हफ्ते बजट पर कांग्रेस के साथ सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद अमेरिकी सरकार में कामबंदी शुरु हो गई।

बोएनर ने कहा, ''हम राष्ट्रपति को कर्ज़ सीमा को लेकर अस्थायी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दे रहें हैं इस सहमति के साथ कि बजट पर बातचीत हो, वे हमारे साथ बैठें और आगे के रास्ते पर बात करें।''


बोएनर के एक प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार को होने वाली बैठक से पहले उनके सामने इस समझौते को रख दिया गया है। इसमें कर्ज की सीमा को साफतौर पर बढ़ाए जाने और इसमें कोई अतिरिक्त नीतियां नहीं लगाई गई है। लेकिन ये केवल अगले सात हफ्तों यानी 22 नवंबर तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed