{"_id":"5c215d20bdec2256b86d6c40","slug":"america-shut-down-member-of-parliament-went-home-to-celebrate-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका शटडाउन : क्रिसमस मनाने घर गए सांसद, सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका शटडाउन : क्रिसमस मनाने घर गए सांसद, सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप
Tue, 25 Dec 2018 03:56 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटडाउन के बीच अमेरिकी सांसद क्रिसमस की छुट्टी पर अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं जिससे सरकारी विभागों में गतिविधियां आंशिक रूप से ठप हो गई हैं। वहां यह गतिरोध राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए वित्तपोषण की मांग को लेकर उत्पन्न हुआ है। व्हाइट हाउस के बजट निदेशक ने कहा कि यह गतिरोध जनवरी में नई कांग्रेस के आने तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरेशन आफ गवर्नमेंट एम्प्लॉइज ने कहा कि चार लाख से अधिक संघीय कर्मचारी सोमवार को अपने काम पर आए लेकिन उन्हें उनका वेतन नहीं मिलेगा। फेडरेशन ने सीनेट और हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव को भेजे पत्रों में कहा कि किसी भी निजी व्यापार या कंपनी को इस तरीके से कर्मचारियों का जीवन बाधित नहीं करने दिया जा सकता।
विज्ञापन
सेना सहित सरकार के करीब तीन चौथाई विभाग सितंबर 2019 तक पूर्ण रूप से वित्तपोषित हैं लेकिन विभागों की गतिविधियां ठप होने से कई प्रमुख एजेंसियों का कामकाज शनिवार से बंद हो जाएगा। वित्तपोषण की कमी को समाप्त करने के वास्ते सहमति बनने की संभावना बहुत कम लग रही है क्योंकि सप्ताहांत में कांग्रेस की कार्यवाही क्रिसमस के लिए स्थगित हो गई।
विज्ञापन