फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america shooting rampage Indian American math teacher was hailed for saving lives of her students

फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी में हिम्मत और सूझबूझ से भारतीय मूल की टीचर ने बचाई छात्रों की जान

Sat, 17 Feb 2018 01:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
america shooting rampage Indian American math teacher was hailed for saving lives of her students
अमेरिका के फ्लोरिडा के हाई स्कूल में हुई दिल दहला देने वाली गोलीबारी में करीब 17 लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी के दौरान भारतीय अमेरिकी मूल की शिक्षक शांति विश्वनाथन ब्रेव वूमन की तरह सामने आईं। शांति ने गोलीबारी के दौरान हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी कक्षा के छात्रों की जान बचाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन


शांति गणित पढ़ाती हैं। सन सेंटिनल की रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को जब हमलावर ने अलार्म बजाया तो शांति कक्षा में थीं, उन्हें लगा कि कुछ कहीं कुछ गलत है। लेकिन जैसे ही दूसरी बार अलार्म बजा, तब शांति विश्वनाथन का शक हकीकत में बदल गया और उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी कक्षा के दरवाजे और खिड़कियां बंद किए और सभी छात्रों को फर्श पर झुक जाने को कहा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  US: फायरिंग के बाद मैकडॉनल्ड में 'जश्न' मनाने गया था हमलावर और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्होंने अपनी कक्षा की छात्रों को गनमैन की पहुंच से काफी दूर कर दिया। शांति विश्वनाथन के एक छात्र ने बताया कि उनकी हिम्मत की वजह से ही हम बच्चों की जान बच पाई है। 

शांति के एक छात्र की मां डॉन जर्बो ने बताया कि उसकी सूझबूझ की वजह से कई बच्चों की जान बची वो हमारी हीरो हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि  जब पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और कक्षा का दरवाजा खोलने के लिए कहा तो विश्वानाथन ने दरवाजा नहीं खोला, उन्हें शक था कि यह गनमैन की चाल हो सकती है।

15 छात्रों 2 शिक्षकों की मौत हो गई थी

america shooting rampage Indian American math teacher was hailed for saving lives of her students
 इस दौरान उन्होंने स्वाट टीम से कहा कि नीचे से दरवाजे को खटखटाओ और चाबी से इसे खोलो। जर्बों के बेटे ब्रायन ने अपनी मां को बताया कि विश्वनाथन द्वारा दरवाजा नहीं खोले जाने के बाद स्वाट टीम का एक सदस्य खिड़की से अंदर आया और कक्षा को खाली कराया। 

गौरतलब है कि फ्लोरिडा के स्टोनेमन डगलस हाई स्कूल में स्कूल के ही पूर्व 19 वर्षीय छात्र निकोलस क्रूज ने गोलीबारी की थी, जिसमें 15 छात्रों 2 शिक्षकों  की मौत हो गई थी। हथियारबंद युवक को घटना के एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी गोलीबारी करने की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed